बांदा, के एस दुबे । अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उनकी मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला की लूटी गई नाक की कील भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को खम्हौरा गांव में अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की थी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मामले में मृतका की बहू सरोज की तहरीर पर अतर्रा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतर्रा
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 22 सितंबर को रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी ददुआ पुत्र शिवअवतार, निवासी ग्राम अंश बल्लान, थाना अतर्रा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर को उसने धान के खेत में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उनकी नाक की कील छीन ली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाक की कील बरामद की। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 351/2026, धारा 105/309(6)/317(2) बीएनएस, गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप, हेड कांस्टेबल विमल मिश्रा और कांस्टेबल सतीश यादव। मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment