पेयजल समस्या का एक ही निदान, केन नदी से बालू खनन बंद हो : नोमानी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 22, 2026

पेयजल समस्या का एक ही निदान, केन नदी से बालू खनन बंद हो : नोमानी

बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर ग्राम दुरेड़ी स्थित केन नदी की प्रस्तावित 24 हेक्टेयर (59.30 एकड़) क्षेत्रफल वाली रिवर बेड सैंड/मौरंग खनन लीज की जांच कराकर निरस्त किए जाने की मांग की। ज्ञापन में संगठन ने दावा किया कि प्रस्तावित खनन क्षेत्र के आसपास पेयजल आपूर्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण संरचनाएं, भूरागढ़ किला तथा निर्माणाधीन नदी पुल मौजूद हैं। संगठन के अनुसार प्रस्तावित खनन क्षेत्र के एक पिलर से ओवरहेड वाटर टैंक की दूरी करीब 140 मीटर, भूरागढ़ किले से करीब 400 मीटर तथा निर्माणाधीन पुल से करीब 100 मीटर है। वहीं पिलर डी और ई के पास जलापूर्ति की पक्की नाली होने की बात भी ज्ञापन में कही गई है।


नोमानी ने कहा कि नदी तल में खनन से जलापूर्ति व्यवस्था, निर्माणाधीन पुल और ऐतिहासिक स्मारक की सुरक्षा को लेकर संभावित प्रभावों की जांच आवश्यक है। उन्होंने खनन, सिंचाई/जल संसाधन, जल निगम, लोक निर्माण विभाग और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सहित संबंधित विभागों से संयुक्त स्थलीय जांच कराने की मांग की। संगठन ने कहा कि जांच में ज्ञापन में बताए गए तथ्य सही पाए जाने पर जनहित और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा को देखते हुए खनन लीज निरस्त की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि एक माह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अशोक लाट तिराहे पर आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा, राजेश कुमार, राजकरण, छोटा वर्मा, शिवकुमार, फरीदा, चुन्नू, तबस्सुम, शिबू, साजिद खान, छोटा तिवारी, हरिलाल, मुकीम, शकील सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages