राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जांच के साथ मरीजों को वितरित की गईं दवाएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 22, 2026

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जांच के साथ मरीजों को वितरित की गईं दवाएं

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मंगलवार को आयुष ग्राम ट्रस्ट की ओर से शहर स्थित केसरवानी धर्मशाला में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। चिकित्सकों ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत विभिन्न रोगों की जांच की। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। डॉ. मदन गोपाल वाजपेई ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए जीवनशैली और खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अनियमित खान-पान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव और बदलती जीवनशैली इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बीमारी के गंभीर होने का इंतजार न करें और नियमित रूप से


अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहें।उन्होंने कहा कि रोजाना योग एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और संतुलित आहार लें। आयुर्वेद में स्वस्थ जीवनशैली के जो सिद्धांत बताए गए हैं, उन्हें अपनाकर शरीर को निरोग रखने की दिशा में प्रभावी प्रयास किया जा सकता है। डॉ. सीताराम गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद जीवनशैली को संतुलित करने के साथ रोग के मूल कारण पर ध्यान देता है। उन्होंने मरीजों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेने और अपनी दिनचर्या में आवश्यक सुधार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी में बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा लेना उचित नहीं है। आयुर्वेदिक पद्धति में खान-पान, दिनचर्या और शरीर की प्रकृति के अनुरूप उपचार पर विशेष जोर दिया जाता है।शिविर में आए मरीजों ने निशुल्क जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवा वितरण के लिए आयुष ग्राम ट्रस्ट का आभार जताया। डॉ मदन गोपाल बाजपेई बताया कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आयुर्वेद के प्रति जनसामान्य में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ नेहा, डॉ गुंजन, डॉ अंजलि, डॉ अनुराधा कुशवाहा, डॉ श्रेष्ठराज, मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा, डॉ वेद प्रताप बाजपेई, जूही अग्रहरि, धीरेन्द्र सिंह चौहान, चीफ फार्मासिस्ट राहुल कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages