चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में ग्राम बंगलन (खम्हरिहा) में ग्राम गौरव उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जैविक कृषि, गौ-पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम विकास के प्रचारक राजकुमार ने जैविक खेती और देशी गौ-पालन के महत्व की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की अपील की। जिला संयोजक भगवानदीन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीणों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सह संयोजक सूरसेन ने देशी गौ-पालकों को सम्मानित किया, जबकि सह संयोजक लवकुश ने निःशुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षक रजनीश को सम्मानित किया। आयोजन में
गांव की छिपी पुरानी प्रतिभाओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस दौरान पौधरोपण, गौ आरती, प्रकृति पूजा और जल विहार उत्सव का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में हीरालाल त्रिपाठी, अमरीश त्रिपाठी, दद्दू त्रिपाठी, श्यामबाबू, जानकी प्रसाद, सनद कुमार मिश्रा, देवकी नंदन त्रिपाठी, रामसुख विश्वकर्मा, रामशिरोमणि, संगीतज्ञ रामबाबू रलिहा, समाजसेवी शिवप्रकाश सिंह, किसान बृजेन्द्र त्रिपाठी, सह सगौ-पालक लोकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment