चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ब्लॉक परिसर में पंचायत सचिवों और सफाई कर्मियों की बैठक हुई। जिसमें पंचायत स्तर पर व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां चलाकर अधिक से अधिक लोगों तक अभियान का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया। एडीओ पंचायत संजय प्रकाश की मौजूदगी में आयोजित बैठक में फाइलेरिया के लक्षण, बचाव और उन्मूलन में सामुदायिक सहभागिता की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध संस्था पीसीआई के जिला प्रतिनिधि संतोष कश्यप ने अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य, पंचायत राज, ग्रामीण विकास और स्वच्छता विभागों के समन्वित प्रयासों को जरूरी बताया। बैठक में निर्णय
लिया गया कि आगामी सप्ताह में सभी ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों और पंचायत सहायकों के लिए फाइलेरिया उन्मूलन पर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। बताया गया कि फाइलेरिया उष्णकटिबंधीय रोग है और प्रदेश के चिन्हित 53 ब्लॉकों में इसके उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों से अभियान को जन-आंदोलन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।


No comments:
Post a Comment