चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विनोद कुमार मिश्रा ने युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे अनुशासन, आत्मविश्वास,
नेतृत्व क्षमता, सहयोग, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वयंसेवक अपनी प्रेरणा से सेवा कार्यों में भाग लेते हैं। सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। डॉ. संजय नायक ने एनएसएस के उद्देश्यों और सामाजिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। एनएसएस स्वयंसेवक संजय ने ‘विकसित भारत यूथ’ विषय पर विचार रखे, जबकि स्वयंसेविका दिशा ताम्रकार ने सेवा, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता को स्वयंसेवक के जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही। कार्यक्रम में एसपी मिश्रा, दलीप कुमार, ओम प्रकाश, अरविंद कुमार सहित शिक्षक, अधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे। अंत में शांत चतुर्वेदी ने आभार जताया।


No comments:
Post a Comment