महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट प्रभावित: राजपाल
असोथर, फतेहपुर, मो शमशाद । सरकंडी क्षेत्र के मजरे सुकरू का डेरा में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजपाल कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद व भारतीय स्वयंशक्ति संघ के संस्थापक कुंवर पंकज कश्यप ने की। पंकज कश्यप ने कहा कि उन्होंने किसी राजनीतिक दल की सदस्यता नहीं ली है, लेकिन पीडीए के मुद्दों से जुड़े हैं। जनचौपाल को संबोधित करते हुए राजपाल कश्यप ने महंगाई
![]() |
| पीडीए चौपाल में भाग लेते सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ड. राजपाल कश्यप। |
समेत आम जनता से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि महंगाई का सीधा असर आम लोगों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। इससे पहले उन्होने पत्रकार वार्ता के दौरान भी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, आरक्षण और अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में सांसद नरेश उत्तम पटेल, रियाजुल, धीरेंद्र निषाद, कोमल निषाद समेत सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान बच्ची लाल निषाद, सत्यनारायण निषाद, अखिलेश निषाद, संतोष निषाद, अर्जुन निषाद, शिवप्रसाद मास्टर और रजनी पाल मास्टर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।


No comments:
Post a Comment