संगठन मजबूत करने पर बसपा का जोर, सेक्टर व बूथ कमेटियों की समीक्षा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 19, 2026

संगठन मजबूत करने पर बसपा का जोर, सेक्टर व बूथ कमेटियों की समीक्षा

जिला स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए संगठन विस्तार के निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर शनिवार को एक गेस्ट हाउस में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की। बैठक में जिले की सभी विधानसभाओं में सेक्टर और बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ पहुंचने की अपील की। बसपा ने इससे पहले भी 9 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया था। जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने जिले में संगठन की स्थिति की

बैठक में भाग लेते मुख्य मंडल प्रभारी व पूर्व सांसद घनश्याम चन्द्र खरवार।

जानकारी देते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत किया जा रहा है। जहां भी कमी है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बहुजन समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में जगन्नाथ पाल, अशोक कुमार गौतम, पूर्व राज्यमंत्री मुरलीधर, डॉ. एसपी सिद्धार्थ, अभिषेक प्रताप सिंह, विवेक कुमार, मधुरे अशोक कुमार कोरी, महेश मिश्रा, हाजी सगीर, सूर्यभवन फौज, सूर्यपाल लोधी, चंदन सिंह लोधी, अमरनाथ निडर, लालूपाल, चेतराम गौतम, रोशन गौतम, गुलाब पासी, मनोज गौतम, सुनील कुमार गौतम, गुलशन गौतम, गौतम राव, संदीप जडेजा और सुरेश कुमार पेशकर समेत सभी विधानसभाओं के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बीवीएफ के जवान मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages