गांधी जयंती पर साहू समाज निकलेगा भव्य शोभा यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 24, 2026

गांधी जयंती पर साहू समाज निकलेगा भव्य शोभा यात्रा

साहू भवन से शुरू होकर प्रेक्षागृह तक पहुंचेगी यात्रा

समाज की एकजुटता के साथ दिया जाएगा सत्य-अहिंसा का संदेश

फतेहपुर, मो शमशाद । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को यादगार बनाने के लिए साहू समाज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोधीगंज स्थित साहू भवन में गुरुवार को आयोजित समाज की बैठक में दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता रामनरेश साहू व संचालन डॉ. एसके साहू ने किया। बैठक में तय किया गया कि दो अक्टूबर को सुबह दस बजे साहू भवन लोधीगंज से गांधी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दोपहिया व चार पहिया वाहनों के साथ निकलने वाली यात्रा बाकरगंज, सदर अस्पताल व पत्थरकटा चौराहा होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह पहुंचेगी। समाज के लोगों ने शोभायात्रा में बड़ी संख्या में

साहू भवन में बैठक करते समाज के लोग। 

सहभागिता का संकल्प लिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं समाजसेवी राजू साहू ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता व सामाजिक एकता का संदेश देता है। गांधी जयंती केवल एक दिवस मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों को समाज और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने समाज के लोगों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। शोभा यात्रा के जरिए सामाजिक एकता, भाईचारे, स्वच्छता व अहिंसा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में किसान नेता प्रमोद साहू, डॉ. बीके साहू, राजेश गांधी, माताबदल साहू, दयावती साहू, वीरेंद्र साहू फौजी, श्रीराम साहू, अश्वनी साहू, लल्लू राम साहू सहित समाज के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे। समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और सहभागिता को लेकर जिम्मेदारियां भी तय कीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages