सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर भाजपा की बैठक में मंथन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 24, 2026

सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर भाजपा की बैठक में मंथन

संगठन की गुणवत्ता, महिला संपर्क व बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी संगठन बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवनियुक्त जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री का स्वागत एवं परिचय कराया गया। संगठन की गुणवत्ता, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। प्रदेश में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा है। जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ एवं मंडल स्तर तक व अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं से अधिक संपर्क, पूर्व

बैठक में भाग लेतीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान व जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।

पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व प्रत्याशियों के अनुभवों का संगठनात्मक गतिविधियों में उपयोग करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण, डिजिटल साक्षरता और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सेवा सेतु के माध्यम से शिविर लगाकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित करने की जानकारी दी गई। संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल ने किया। बैठक में उत्तर प्रदेश शासन में मंत्री कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, रमाकांत त्रिपाठी, नितिन ओमर, देवेंद्र अवस्थी, आशुतोष अग्निहोत्री, श्वेता शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, नीरज सिंह, उदय लोधी, आशुतोष त्रिवेदी, सुशीला मौर्य, मधुराज विश्वकर्मा, गायत्री सिंह, अरिमरदन सिंह, सुनीता गुप्ता, कुलदीप भदौरिया, विजय लक्ष्मी साहू, प्रवीण सिंह, प्रसून तिवारी, शिवाकांत तिवारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages