भंभौर में ग्रामीणों की समस्याओं पर अफसरों की तय हुई जवाबदेही
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक पहुंचाने और गांव की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को ग्राम पंचायत भंभौर के पंचायत सचिवालय परिसर में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में हुई चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। शिकायतें सुनते ही सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि शासन द्वारा सभी लोगों के लिए वृद्धावस्था, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन, सामूहिक विवाह, टीकाकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और आयुष्मान गोल्डन कार्ड समेत विभिन्न योजनाये चलाई जा रही है।मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है। अधिकारी शिकायतों को केवल दर्ज करके
खानापूर्ति न करें, बल्कि मौके पर जाकर नियमानुसार उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। पात्र व्यक्ति किसी भी कल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करना चाहिए।मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को बताया गया कि सरकारी योजनाओं की धनराशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए बैंक खाते की ई-केवाईसी तथा आधार से मोबाइल नंबर लिंक कराना आवश्यक है मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बताया गया कि सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। शासन से धनराशि प्राप्त होने के बाद पात्र लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जाएगा। जिला विकास अधिकारी ने भी अधिकारियों और ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारियों को योजनाओं से संबंधित लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड और पेंशन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। कार्यक्रम के पश्चात सीडीओ ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पात्र ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। चौपाल में दर्ज ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों को सौंपते हुए उनका नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। चौपाल में परियोजना निदेशकध्खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी कृषि, सहकारिता, पंचायत एवं ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य विभाग के एआरओ, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment