नदी क्षेत्र के सीमांकन कार्य का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 18, 2026

नदी क्षेत्र के सीमांकन कार्य का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : सरयू नदी के पूर्व प्रवाहित क्षेत्र में सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज होगी। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने शुक्रवार को चित्रकूट-सीतापुर क्षेत्र का निरीक्षण कर नदी क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और मध्य प्रदेश के सतना जिले की संयुक्त टीम द्वारा सीमांकन की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। डीएम ने बताया कि संबंधित लोगों को निर्धारित समय में स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। तय अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नदी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसडीएम कर्वी अजय यादव को सीमांकन के साथ


स्थायी पिलर स्थापित कराने के निर्देश दिए, ताकि नदी भूमि की सीमा स्पष्ट और सुरक्षित रहे। डीएम ने सतना के संबंधित राजस्व अधिकारियों को भी नदी क्षेत्र का सीमांकन कराने और नए निर्माणों की जांच कर उनके मानचित्र स्वीकृत होने की स्थिति सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद उन्होंने फूड प्लाजा क्षेत्र का निरीक्षण कर सरकारी भूमि का सीमांकन कराने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों की निर्धारित सीमा से बाहर किए गए अतिक्रमण को भी चिह्नित कर हटाने को कहा। डीएम ने बताया कि चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृत कराए हो रहे निर्माण रोकने के लिए पांच पूर्व सैनिक तैनात किए जाएंगे। इनमें दो पूर्व सैनिक रामघाट क्षेत्र में तैनात रहेंगे। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कर्वी सहित मध्य प्रदेश सतना के लेखपाल रावेन्द्र, राजस्व निरीक्षक अजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages