श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प धर्म यात्रा का बांदा में ऐतिहासिक स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 20, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प धर्म यात्रा का बांदा में ऐतिहासिक स्वागत

स्वामी हरिनारायण महाराज बोले  अब मथुरा की बारी है

प्रयागराज से चित्रकूट होते हुए बांदा पहुँची भव्य धर्म यात्रा

200 से अधिक मातृशक्ति डीजे और भजनों के साथ शामिल

बांदा, के एस दुबे । सीता रसोई भगवान बिरसा मुंडा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प धर्म यात्रा रविवार को प्रयागराज से चलकर धार्मिक नगरी चित्रकूट होते हुए वीरभूमि बुंदेलखंड के बांदा पहुँची। बांदा नगर में प्रवेश करते ही धर्म यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा, फल-वितरण और श्जय श्री कृष्ण व हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यह पावन यात्रा संस्थान के अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी श्री हरिनारायण महाराज जी के नेतृत्व में सीतापुर पहाड़ी चित्रकूट से प्रारंभ होकर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जाकर संपन्न होगी। यात्रा में लगभग 200 से 250 की संख्या में मातृशक्ति शामिल हैं, जो डीजे की धुन


पर भजन-कीर्तन गाते हुए और हाथों में धर्मध्वजा लिए पैदल मार्ग तय कर रही हैं। वृंदावन गार्डन में यात्रियों के विश्राम, नाश्ते व जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। बांदा में यात्रा का नेतृत्व विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने किया। बांदा में अतर्रा चुंगी से प्रारंभ होकर यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गोंकृबाबूलाल चौराहा, रोडवेज स्टैंड, कचहरी चौराहा होते हुए ऐतिहासिक संकट मोचन मंदिर भूरागढ़ तक निकाली गई। इसके पश्चात यात्रा अपने अगले पड़ाव महोबा के लिए रवाना हो गई, जहाँ रात्रि विश्राम के बाद दल मथुरा के लिए प्रस्थान करेगा।

वृंदावन गार्डन में एकत्र विशाल जनसमूह एवं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी श्री हरिनारायण महाराज जी ने कहा कि बंधुओं, यह यात्रा कोई मौज-मस्ती का साधन नहीं है, बल्कि अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को मुक्त कराने का पावन संकल्प है। जिस तरह 500 वर्षों के कड़े संघर्ष और तपस्या के बाद अयोध्या में प्रभु रामलला का भव्य मंदिर बना है, ठीक उसी प्रकार अब समय आ गया है कि मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो। मैंने सीतापुर पहाड़ी से यह प्रण लिया है कि जब तक कृष्ण जन्मभूमि पूर्ण रूप से मुक्त नहीं हो जाती, तब तक विश्राम नहीं करूँगा। प्रयागराज से मथुरा तक हर गाँव-शहर में यह अलख जगाई जाएगी। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बांदा की धरती धन्य हो गई है। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति स्वामी जी के इस पावन संकल्प के साथ तन-मन-धन से खड़ी है। जिस तरह सनातनियों ने अयोध्या के लिए लड़ाई लड़ी, उसी एकजुटता के साथ मथुरा के लिए भी संघर्ष करेंगे। यह यात्रा केवल महिलाओं का जुलूस नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की हुंकार है। कार्यक्रम एवं स्वागत समारोह के दौरान विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संतोष मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवपूजन गुप्ता, जिला मंत्री शिवानी सिंह गौतम, गौ रक्षा जिला मंत्री रीना कश्यप, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, अविनाश राय सहित सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी बंधु व मातृशक्ति उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages