साथियों ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत
फतेहपुर, मो शमशाद । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के हथगाम ब्लॉक इकाई का चुनाव आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हेमंत यादव निर्विरोध अध्यक्ष बने। ब्लॉक के शिक्षकों के बीच में अध्यक्ष पद का चुनाव चर्चा का विषय बना रहा। ब्लॉक के समस्त शिक्षक साथी हेमंत सिंह के समर्थन में चंद्रराज पैलेस में एकत्र हुए। उसके बाद हेमंत यादव सभी अध्यापकों की रैली का नेतृत्व करते हुए हुए काफिला बीआरसी हथगाम पहुंचा। जिला संयोजक शैलेन्द्र भदौरिया, चुनाव पर्यवेक्षक दिलीप श्रीवास्तव, शैलेन्द्र अग्निहोत्री के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके
![]() |
| नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते शिक्षक। |
से नामांकन हुआ और जिला संयोजक शैलेन्द्र भदौरिया ने चुनाव की प्रक्रिया संचालन करते हुए दूसरे प्रत्याशी हेतु समय और पुकार दिया परंतु कोई भी शिक्षक प्रत्याशी द्वारा कोई नामांकन नहीं किए जाने पर चुनाव अधिकारी द्वारा हेमंत यादव को निर्विरोध अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई जिसका वहां उपस्थित सैकड़ों अध्यापकों ने समर्थन किया। चुनाव प्रक्रिया में ब्लॉक के 530 शिक्षक साथियों ने प्रतिभाग किया। बीआरसी में उपस्थित शिक्षक साथियों में मुख्य रूप से बलराम सिंह, अनिल मौर्य, विवेक पांडेय, अभिषेक गुप्ता, गौरव सैनी, शिवशंकर सिंह, ऋतुराज पांडेय, अजय कुमार, राजीव कुमार, प्रमोद सिंह गौतम, लाल सिंह यादव, दुर्गा सिंह, रामलखन, मीनू सिंह, ज्योति देवी, रानू कुशवाहा, प्रियंका यादव, आरती देवी, आदि अध्यापक उपस्थित रहें।


No comments:
Post a Comment