शराब ठेका बंद कराने की मांग, पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 24, 2026

शराब ठेका बंद कराने की मांग, पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र

बांदा, के एस दुबे । कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पचनेही निवासी चंद्रकिशोर सिंह पुत्र राजा सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव में संचालित देशी शराब के ठेके को बंद कराने तथा खुद को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दिए जाने की शिकायत की है। प्रार्थना पत्र में चंद्रकिशोर सिंह ने बताया कि वह रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज के पास चाय-नाश्ते की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि ग्राम पंचायत मड़ुई में संचालित देशी शराब के ठेके को लेकर उसने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी बांदा व आबकारी विभाग में 15 सितंबर को शिकायत की थी। आवेदक का आरोप है कि शिकायत के बाद ठेकेदार राजेंद्र सिंह व उसके अज्ञात


साथियों ने उसकी दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 22 सितंबर को करीब चार बजे ठेकेदार द्वारा आबकारी कर्मचारियों के साथ उसकी दुकान पर कथित रूप से छापेमारी कराई गई और उसे धमकी दी गई कि शराब का ठेका चलने देने में सहयोग न करने पर उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी दुकान पर पहले भी छापेमारी की जा चुकी है। उसने आशंका जताई कि ठेकेदार व उसके अज्ञात साथी आबकारी अधिकारियों से मिलीभगत कर उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा सकते हैं। चंद्रकिशोर सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराने, गांव में संचालित अवैध देशी शराब ठेके की जांच कर कार्रवाई करने तथा उसे झूठे मुकदमों से बचाने की मांग की है। वही जब पूरे मामले की जानकारी जिला आबकारी अधिकारी से ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 26 27 के लिए देसी शराब दुकान पचनेही से 3-9-2025 के द्वारा ग्राम मुहई से स्थानांतरित शॉप ई लॉटरी के माध्यम से अभिलाष तिवारी के पक्ष में 4/09/.2026 से संचालित की जाने की अनुमति है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages