नवरात्रि पर 12 अक्टूबर को गरबा व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनेंगी आकर्षण
फतेहपुर, मो शमशाद । नवरात्रि के पावन अवसर पर बारह अक्टूबर को डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में शक्ति उत्सव अलंकार समारोह का आयोजन किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण, संस्कृति और उत्सव के इस अनूठे संगम में पारंपरिक गरबा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महिला शक्ति को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली 15 महिलाओं का समूह एक मंच पर जुटेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले की महिलाओं की एकजुटता, नेतृत्व, प्रतिभा और सामूहिक
![]() |
| डा. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में बैठक करतीं महिलाएं। |
शक्ति को मंच प्रदान करना है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन महिलाओं की सामूहिक सहभागिता और नेतृत्व को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी। आयोजन को लेकर हुई बैठक में विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा बाजपेयी ने महिला समूह का आभार जताते हुए कहा कि इतने महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सभी का एकजुट होकर आगे आना सराहनीय पहल है। बैठक में सलोनी मेहरोत्रा, सुषमा सिंह, ललिता रस्तोगी, कविता रस्तोगी, कल्पना सिंह, संगीता द्विवेदी, माधुरी साहू और वंदना द्विवेदी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।


No comments:
Post a Comment