पोस्टर-प्रश्नोत्तरी व नाटिका से किया जागरूक
महिला महाविद्यालय में आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं, छात्राओं ने दिखाया उत्साह
फतेहपुर, मो शमशाद । डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को विश्व ओजोन दिवस-2026 का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के संरक्षण में विज्ञान संकाय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने पोस्टर, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व नाटिका के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्रोफेसर शकुंतला एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने ओजोन दिवस के
![]() |
| प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि। |
महत्व, उपयोगिता व वर्ष 2026 की थीम ठंडे ग्रह के लिए वैश्विक प्रयास विषय पर आकर्षक पोस्टर तैयार किए। पोस्टरों का मूल्यांकन डॉ. अनुष्का छौंकर, डॉ. प्रगति द्विवेदी एवं श्री आनंदनाथ ने किया। प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की सुकर्णा पटेल व स्नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी द्वितीय वर्ष की प्रसिद्धि श्रीवास्तव तथा बीए द्वितीय वर्ष की मरियम शमीम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि बीएससी प्रथम वर्ष की सोमिता सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रमेश सिंह एवं जन्तु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राज कुमार ने कराया। डॉ. राज कुमार ने वर्ष 2024 के विश्व ओजोन दिवस पर छात्राओं के बीच किए गए अपने शोध का प्रस्तुतीकरण किया। संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रो. लक्ष्मीना भारती, प्रो. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. शरद चंद्र राय, डॉ. शालिनी कनौजिया, डॉ. अमित कुमार तिवारी, बृजेश कुमार पाल, डॉ. शिखा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment