कहा कि पाठशाला के छात्रों को शिक्षा देंगे भरेंगे उड़ान, प्राथमिक विद्यालय बनेंगे मिसाल
खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । ब्लॉक संसाधन केंद्र ऐरायां में सम्मान समारोह का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मिश्रा के नेतृत्व में किया गया स सम्मान समारोह में राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर के आदर्श शिक्षक आनंद कुमार मिश्र को खंड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मिश्रा द्वारा बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मिश्रा ने अपने उद्बोधन में आनंद कुमार मिश्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि आनंद कुमार मिश्रा ने अपने परिश्रम, लगन एवं मेहनत से यह पुरस्कार प्राप्त किया है।
![]() |
| सम्मान समारोह को संबोधित करते वक्ता। |
ऐसे शिक्षक बच्चों, विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करते हैं तथा अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री व एआरपी आकाश कुमार सिंह ने कहा कि आनंद कुमार मिश्र को यह सम्मान मिलने से हम सभी शिक्षक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पूर्व एआरपी अजय सिंह ने आनंद मिश्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनकी प्रतिभा के लिए मिला है। सम्मान समारोह में प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर के प्रधानाध्यापक डॉ अम्बिका प्रसाद मिश्र, एआरपी रघुराज मौर्य, शेष नारायण दुबे, नोडल संकुल जगदीश जायसवाल, मीना सिंह गौतम, रागिनी, रूपाली गुप्ता, सपना देवी, सरोज राजपूत, माया देवी, कल्पना सिंह, मीरा देवी नर्मदा सिंह, पूजा, नेहा, धर्मराज सिंह, राजेश सिंह, वंदना श्रीवास्तव, ममता सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment