सवर्ण संगठनों की बैठक में पैदल मार्च की तैयारियों पर बनी रणनीति - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 20, 2026

सवर्ण संगठनों की बैठक में पैदल मार्च की तैयारियों पर बनी रणनीति

21 सितंबर को पुरानी कोतवाली से तहसील तक निकलेगा मार्च

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : बलदाऊ गंज स्थित बलदाऊ मंदिर में रविवार को सवर्ण एकता मंच के तत्वावधान में विभिन्न सवर्ण संगठनों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें 21 सितंबर को प्रस्तावित पैदल मार्च और ज्ञापन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में संगठनों ने सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों और कथित अत्याचार के विरोध में संयुक्त रूप से कार्यक्रम में सहभागिता का निर्णय लिया। बैठक में बताया गया कि तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को दोपहर एक बजे पुरानी कोतवाली रामलीला मैदान कर्वी में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र होंगे। दोपहर दो बजे यहां से पैदल मार्च शुरू होकर पुरानी बाजार, धनुष चौराहा और पटेल तिराहा होते हुए तहसील


प्रांगण पहुंचेगा। दोपहर तीन बजे राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने की योजना है। बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, सवर्ण आर्मी, करणी सेना, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, कायस्थ महासभा, व्यापारी सभा और राम पार्टी समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सफल बनाने पर चर्चा की। बैठक में बराती लाल पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, राजा सिंह परिहार, बादल पयासी, कुंवर प्रताप सिंह, विजय शुक्ला, शिवशंकर त्रिपाठी, रवि सिंह बघेल, विनोद सिंह, डॉ. सुरेंद्र द्विवेदी, रामनरेश मिश्रा, अरुण मिश्रा, कमल मिश्रा, आशीष सिंह, रामनेवाज पांडेय, विपिन पांडेय आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages