चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। जिसमें कन्या विवाह सहायता योजना के तहत दो लाभार्थियों को तथा निर्माण कामगार मृत्यु, विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन सहायता योजना के तहत एक लाभार्थी को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने दो लाख रुपये की एफडी वितरित की। सहायक श्रमायुक्त आरके गुप्ता ने बताया कि कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कन्या विवाह सहायता योजना के तहत अब तक 36 लाभार्थियों को कुल 22.50 लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है। वहीं निर्माण कामगार मृत्यु, विकलांगता/दिव्यांगता सहायता योजना के तहत 13
लाभार्थियों को दो लाख रुपये की दर से कुल 26 लाख रुपये की एफडी प्रदान की गई है। इसके अलावा 25 हजार रुपये प्रति लाभार्थी की दर से 3.25 लाख रुपये की अंत्येष्टि सहायता भी दी गई। बताया कि योजनाओं के तहत चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 49 लाभार्थियों को 51.75 लाख रुपये की सहायता से लाभान्वित किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान पात्र श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।


No comments:
Post a Comment