डेंगू से बचाव को लेकर बच्चों को बांटी होम्योपैथिक औषधि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 24, 2026

डेंगू से बचाव को लेकर बच्चों को बांटी होम्योपैथिक औषधि

स्वच्छता अपनाने व आसपास पानी जमा न होने देने का दिया संदेश

फतेहपुर, मो शमशाद । डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए बुधवार को मलाका में जागरूकता महाभियान चलाया गया। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी समेत अन्य संगठनों के संयुक्त तत्वावधान व डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में आयोजित अभियान में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय बक्सपुर के 97, कम्पोजिट विद्यालय बक्सपुर के 163 और आंगनबाड़ी के 15 समेत कुल 275 बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से होम्योपैथिक

बच्चों को होम्योपैथिक दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन डा. अनुराग श्रीवास्तव।

औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा कि साफ-सफाई अपनाकर कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने पीने के पानी को उबालकर पीने और घर व आसपास कहीं भी पानी जमा न होने देने की अपील की। उन्होंने बताया कि रुके हुए पानी में मच्छरों का प्रजनन होता है, जिससे डेंगू समेत कई मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौके पर प्रधानाचार्या राधिका मिश्रा, कमलेश कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रमुख सहयोगी व प्रबंध समिति सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages