शराब ठेका बंद कराने के लिए महिलाओं का हंगामा, नारेबाजी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 25, 2019

शराब ठेका बंद कराने के लिए महिलाओं का हंगामा, नारेबाजी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले 
महिलाओं ने ठेका बंद कराने की मांग कर पुलिस को दिया ज्ञापन 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । शराबखोर युवकों द्वारा आते-जाते छींटाकसी करने और बदतमीजी करने से परेशान महिलाओं ने ठेका के सामने जमकर नारेबाजी। हंगामा करते हुए ठेका बंद कराने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को शांत कराया। महिलाओं ने पुलिस को ज्ञापन देते हुए समस्या बताई और ठेका बंद कराए जाने की मांग की। चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई न हुई तो फिर स्वतः ठेका बंद कराने का काम किया जाएगा। 
धरना प्रदर्शन करती महिलाएं 
बघेलाबारी में आबादी के क्षेत्र में सरकारी शराब की दुकान खुली है। यह क्षेत्र बांदा-चित्रकूट की सीमा रेखा है, इसका फायदा शराब माफिया जम कर उठा रहे हैं। शराब की बिक्री कर रहे हैं। इससे यहां की महिलाओं मे भी खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। बघेलाबारी गांव के बच्चे हों या जवान, बूढे़ भी शराब के लती हो रहे हैं। दुकान से नियम के विरुद्ध शराब बेची जा रही है। नाबालिग बच्चे को भी धड़ल्ले से शराब ओवररेट में पकड़ा दी जाती है। शनिवार को बघेलाबारी ग्राम की लगभग एक सैकड़ा महिलाओं व बच्चों ने शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। शराब की दुकान पर ताला जड़ दिया। जमकर नारेबाजी की। शराब की दुकान को यहां से हटाए जाने की मांग पर अड़ गए। शराब की दुकान से लगभग 50 मीटर की दूरी पर मंदिर स्थित है। महिलाओं का यह भी आरोप है कि जब भी हम हों या हमारी बच्चियां मंदिर में पूजा पाठ के लिए जाते हैं तो शराबी हम लोगों पर गलत कमेंट्स करते हैं। दिन हो या रात 24 घण्टे शराब बिकती है। महिलाओं ने मांग की है कि यह शराब की दुकान को घनी आबादी के बीच से हटाया जाए। अन्यथा हम लोगों का आन्दोलन और तेज होगा। इस शराब से कई घर बर्बाद हो चुके हंै। मौके पर पहुंची फतेहगंज पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को शांत किया। महिलाओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा और ठेका बंद कराए जाने की मांग की। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages