सपाईयों ने पूर्व सीएम की मनाई 101वीं जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 25, 2019

सपाईयों ने पूर्व सीएम की मनाई 101वीं जयंती

आरक्षण मुद्दे पर जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व मण्डल आयोग के अध्यक्ष बिन्देश्वरी प्रसाद की 101वीं जयंती के अवसर पर गोष्ठी संपन्न हुई। इस दौरान सपाईयों ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

रविवार को सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने जयंती के अवसर पर आयोेजित गोष्ठी में कहा कि बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल का नाम इतिहास में दर्ज है। उन्होंने मण्डल आयोग के अध्यक्ष पद पर रहकर कमजोर व पिछडे वर्ग के उत्थान के जो कार्य किए हैं उसे देश भुला नहीं सकता। प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप के कार्यकाल में आरक्षण को मूर्त रूप प्रदान किया था। आज देश में भाजपा पिछड़ों की तरफदारी कर रही है। जबकि उस समय नौजवानों को गुमराह कर आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कराने का काम किया है। संयुक्त मोर्चा की सरकार से समर्थन वापस लेकर सरकार गिराई थी। जनता को समझना होगा और आगामी समय में ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि देश में समाजवादियों द्वारा किया गया सबसे बडा कार्य है। जिससे गरीब व पिछडों को सदैव समानता का हक मिलता रहेगा। इस मौके पर अनिल शर्मा, गुलाब खां, अनिल प्रधान, राजेन्द्र शुक्ला, राजीव लोचन त्रिपाठी, ओमप्रकाश यादव, राजेन्द्र यादव, साहबलाल द्विवेदी, उज्जवल गुप्ता, शुभम तिवारी, जय प्रकाश तिवारी, जगदीश यादव, रमेश पाठक आदि मौजूद रहे। 


पूर्व वित्त मंत्री के निधन पर की शोकसभा
चित्रकूट। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर सपा कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages