कम लागत और अधिक उत्पादन के दिए टिप्स - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 25, 2019

कम लागत और अधिक उत्पादन के दिए टिप्स

ब्लाक बड़ोखर खुर्द में आयोजित की गई विकास खंड स्तरीय खरीफ गोष्ठी 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । खेती घाटे का सौदा नहीं है। कृषि की लागत कम करके अधिक उत्पादन करने के तरीके बताए गए। बड़ोखर खुर्द ब्लाक में विकास खंड स्तरीय खरीफ कृषि निवेश मेला/गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कृषि यंत्रों में सरकार द्वारा मिलने वाली छूट और बीज पर मिलने वाली छूट के बारे में भी बताया गया। 
गोष्ठी को संबोधित करते अतिथि 
ब्लाक बड़ोखर खुर्द में आयोजित निवेश मेला व गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डा. मंजुल पांडेय ने उपस्थित किसानों को बताया कि खेत की जुताई का समय, बीज एवं बीज की मात्रा, जैविक खाद एवं फायदे, कुंड में बुवाई से लाभ तथा खरपतवार नियंत्रण के बारे में किसानों को स्पष्ट जानकारी दी गई। प्रगतिशील कृषक नित्यानंद शुक्ला महोखर ने अपने अनुभवों से अवगत कराया। किसान यूनिन अध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि किसानों का हक कैसे मिले। अन्ना पशुओं की समस्या एवं निवारण पर चर्चा की। शैलेंद्र कुमार ने भूमि एवं जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी। जल संरक्षण की विभिन्न तकनीकी खेत तालाब के माध्यम से वाटर लेबल कैसे बढ़ा सकते हैं, इस बारे में बताया। सलाहकार अनिल सिंह ने सरकार के माध्यम से संचालित कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी और किसान कौन-कौन से कृषि यंत्र खरीद सकते हें तथा सरकार उन कृषि यंत्रों पर कितनी छूट देती है, इस बारे में भी बताया। बीज भंडार प्रभारी मुन्नीलाल वर्मा ने सरकार द्वारा बीजों पर दिए जाने वाली छूट, बीज की उपलब्धता, किसान फसल बीमा, किसान पेंशन योजना आदि की जानकारी प्रदान की। गोष्ठी का संचालन छेदीलाल पटेल ने किया। ब्लाक स्तरीय कर्मचारी ज्ञान सिंह, बलराम लोधी, रामजियावन, सूर्यप्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, पंकज कुमार और राजेश यादव भी गोष्ठी में मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages