271 करोड़ रुपए लेकर बीबी फरार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 12, 2019

271 करोड़ रुपए लेकर बीबी फरार

इस्लामिक मुल्क UAE के शासक शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम को एक बड़ा झटका लगा है, उनकी छठी बीवी हया करोडो रुपए और अपने 2 बच्चों के साथ देश से फरार हो गयी है। 
UAE से फरार होते हुए हया अपने साथ 271 करोड़ रुपए यानि की 31 मिलियन पौंड लेकर भागी है, इस घटना
के बाद UAE और आसपास के इस्लामिक जगत में काफी चर्चा है ।
ख़बरों के अनुसार शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम की अपनी छठी बीवी हया से रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, हया उनसे काफी नाराज रह रही थी, और वो बार बार यूरोप का टूर भी कर रही थी, और अब वो फरार हो गयी वो भी काफी मोटी रकम लेकर ।
मामला स्वयं UAE के शासक से जुड़ा हुआ है और उनकी बीवी भाग गयी है इसी कारण UAE की मीडिया और वहां का प्रशासन इस मामले पर ज्यादा नहीं बोल रहा है, वहीँ अंदाजा लगाया जा रहा है की शेख की बीवी लन्दन या फिर जर्मनी भागी है और वो वहां पर किसी यूरोपियन शख्स के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी है ।
एक खबर ये भी है की हया ने जर्मनी की सरकार से अपने 2 बच्चों के लिए राजनितिक शरण भी मांगी है, दोनों बच्चों में 1 लड़की और 1 लड़का है, एक की उम्र 11 साल की है तो एक 7 साल का है ।
ये भी जानकारी सामने आई है की हया को 20 मई के बाद सोशल मीडिया के उनके एकाउंट्स पर नहीं देखा गया है, जबकि उस से पहले वो काफी एक्टिव थी, इस से अंदाजा लगाया जा रहा है की मई से ही हालात ख़राब होने लगे थे और इसी कारण शेख की बीवी पैसे लेकर फरार हो गयी ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages