आपसी सौहार्द और भाईचारे से मनाया गया ईद उल अज़हा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 12, 2019

आपसी सौहार्द और भाईचारे से मनाया गया ईद उल अज़हा

अफजलगढ़, संजय सक्सेना -  ईद उल अज़हा का त्यौहार अफजलगढ़ क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया ईदगाह पर ईद की नमाज शांतिपूर्वक मुफ्ती जमशेद अहमद ने तकरीर कर अदा कराई जिसमे हजारो नमाजियो ने सवेरे साढे़ सात बजे पहुँचकर ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी और देश की खुशहाली व अमन शांति के लिए दुआं की बारिश का मौसम होने के कारण भी नमाजियों के संख्या पहले के मुताबिक सबसे अधिक रहें जबकि जामा मस्जिद में मुफ्ती नईम अहमद ने नमाज अदा कराई सोमवार को सवेरे नगर की ईदगाह पर लगभग 6 हजार नमाजी पहुँचे ओर तकरीर सुनी और ईद की नमाज अदा की इस मौके पर हिन्दू भाईयो की ओर
से मुस्लिम भाईयो का स्वागत किया गया ओर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई वही नगर पालिका चेयरपर्सन शहाना सलीम अंसारी की ओर से ईदगाह पर समुचित साफ-सफाई व पानी की उचित व्यवस्था की गई और ईदगाह गेट पर सजावट के साथ साथ नमाजियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी कराई।  ईदगाह व जामा मस्जिद के बाहर पूर्व विधायक अफजलगढ़ शेख सुलेमान, चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन नफीस कुरैशी, पूर्व चेयरमैन जावेद विकार, शेख इरशाद हुसैन, समीम अहमद अंसारी भट्टे वाले, सभासद कलवा कुरैशी, खलील अहमद पप्पू पठान, डाक्टर शाहिद हुसैन, मास्टर समीम अंसारी, वसीम अंसारी, शेख मौहम्मद जैद, दिलशाद अंसारी, परवेज विकार, जाकिर उर्फ टायसन, हनीफ खान, कासिम अंसारी, अजमल खान, मेहर आलम एडवोकेट, अफजाल अंसारी एडवोकेट तथा रिजवान अंसारी आदि ने नमाजियों से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी वही सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा इस मौके पर क्राईम इंस्पेक्टर हरीनाथ सिंह, कस्बा इंचार्ज मैन कुमार, एसआई सुकर्मपाल सिंह, ईओ कौशल कुमार, संजीव अग्रवाल, सफाई निरीक्षक राजबीर सिंह, बृजमोहन सिंह, कानूनगो चन्द्रपाल सिंह तथा लेखपाल बेनीराम सिंह आदि सहित रहें गांव मेघपुर, सुआवाला, शेरगढ़, मनोहरवाली तथा मानियावाला आदि ईदगाहो पर नमाज शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages