मेला व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

मेला व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप

खत्री पहाड़ में नवरात्र महोत्सव को लेकर हुई बैठक 

गिरवां, कृपाशंकर दुबे । बुंदेलखंड का सुप्रसिद्ध धार्मिक नवरात्रि महोत्सव खत्री पहाड़ शेरपुर में आगामी 29 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है जो 10 दिन तक अनवरत चलेगा। शक्तिपीठ विंध्यवासिनी देवी मंदिर खत्री पहाड़ के अध्यक्ष व प्रबंधक ने समिति की बैठक कर मेला व्यवस्था को अंतिम रूप प्रदान किया। अध्यक्ष के आदेशानुसार मेला को व्यवस्थित संचालित करने की दिशा में उप समितियों का गठन किया गया ,जो मेले में मनोरंजन के क्षेत्र 
जगत जननी मां विंध्यवासिनी का भव्य मंदिर 
में रामलीला का संचालन यातायात के क्षेत्र में सुरक्षा के क्षेत्र में दर्शनार्थियों के व्यवस्थित संचालन करने हेतु अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने जनपद के आला अधिकारियों को मेला में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु आग्रह किया है। वहीं दूसरी ओर पर्वतों पर स्थित प्राचीन मंदिर के पुजारी बाबूलाल सैनी ने जिलाधिकारी सहित अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर मेला में व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया है। नवरात्रि महोत्सव के दिनों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के लाखों दर्शनार्थियों का आना-जाना होता है, जिनकी यहां मान्यता पूर्ण होती है, वह अपनी इच्छा अनुसार माता के चरणों में अर्पित करते हैं। बार्डर से लगे मध्य प्रदेश के बहुत से श्रद्धालु रात, दिन रुक कर मां के दरबार में अपनी भक्ति का प्रदर्शन करते हैं। बहुत से लोग प्रेमी अपने-अपने घरों से दंडवत होकर लेटे-लेटे माता के दरबार तक अपनी ड्यूटी देते हैं। इस तरह से नवरात्रि के दिनों माता के नवीन मंदिर व पर्वत ऊपर स्थित प्राचीन मंदिर में 511 सीढ़ी चढ़कर देवी भक्त वहां पहुंचते हैं ,इसलिए सुरक्षा एवं यातायात तथा बिजली पानी की व्यवस्था हेतु कमेटी ने संबंधित विभागों को लिखित व मौखिक रूप से जानकारी दी गई है जिससे मेला व्यवस्थित रूप से चल सके। आने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages