फतेहपुर, शमशाद खान । पिछले एक दशक से जिला चिकित्सालय के मर्चरी हाउस में शवो का पंचनामा करने वाला 85 वर्षीय मुर्दो का ठेकेदार ठाकुर की बीती रात मर्चरी हाउस के समीप मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार खागा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एराया गांव निवासी ठाकुर जो पिछले कई सालो से शहर में रहकर रिक्शा
चलाकर अपना पेट पालता था बताते है कि पिछले दस सालो से मर्चरी हाउस में रहकर मरहूम गुलाम के साथ रहकर सदर अस्पताल में बनी मर्चरी हाउस में शवो को सील करने का काम करता था बताते है कि इसी बीच ठाकुर शराब पीने का आदी हो गया था और दिन रात मर्चरी हाउस के पास ही रहता था उधर एक माह से उसकी तबियत ठीक नही थी और मर्चरी हाउस के सामने चट में लेटा रहता था बीती रात जब वह सो गया था तो उसके बाद न उठा। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हालाकि मृतक ठाकुर के परिवार से कोई भी उसे देखने आया।


No comments:
Post a Comment