अनियत्रित सफारी ट्रक में घुसने से एक की मौत, तीन घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

अनियत्रित सफारी ट्रक में घुसने से एक की मौत, तीन घायल

फतेहपुर, शमशाद खान । हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सातमील के समीप मंगलवार की देर रात रोड किनारे खडें ट्रक में पीछे से आ रही सफारी अनियत्रित हो कर जा घुसी जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गयी जिसमे तीन लोग चोटहिल हो गये। जिन्हे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय लाया गया। जहा चिकित्सीय उपचार के बाद घर
माच्र्युरी हाउस में खडे मृतक के परिजन। 
वापस भेजा गया। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के थाना लालगंल सर्वोदय नगर निवासी नारेन्द्र सिह राठौर का 42 वर्षीय पुत्र राघवेन्द्र सिंह राठौर अपने साथी अभय प्रताप सिह पुत्र शिवबख्श 34, अनूप सिंह 33 व रोहित बाजपेई पुत्र चन्द्रदेव बाजपेई 34 के साथ सफारी गाडी से चित्रकूट जनपद के मैहर दर्शन के लिये गये थे। बताते है कि रात  लगभग 9ः30 पर सभी लोग दर्शन कर वापस लालगंज जा रहे थे जैसे ही वाहन हुसेनगंज थाने के लखनऊ रोड सातमील के पास पहुची तभी अनियत्रित होकर रोड किनारे खडे ट्रक में पीछे से जा घुसी जिसके फलस्वरूप राघवेन्द्र सिंह राठौर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी वही अभय प्रताप, अनूप सिंह व रोहित बाजपेई घायल हो गये सूचना पाकर घटना स्थल पहुची सरकारी एम्बुलेन्स ने घायलो को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुचाया जहा इमरजेन्सी में ही तीनो की चिकित्सीय उपचार के बाद घर वापस भेज दिया। वही पुलिस ने जिला चिकित्सालय के मर्चरी हाउस पहुच शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages