महिला उत्पीड़न के मामलों में हीलाहवाली की तो खैर नहीं - अनीता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

महिला उत्पीड़न के मामलों में हीलाहवाली की तो खैर नहीं - अनीता

छह शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं 

फतेहपुर, शमशाद खान । राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सचान की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आधा दर्जन शिकायतें पंजीकृत की गयीं लेकिन इनमंे किसी भी शिकायत का मौके पर 
शिकायतें सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सचान। 
निस्तारण नही हो पाया। सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्पीड़न के मामलों में महिलाओं को त्वरित न्याय दिया जाये। उत्पीड़न के मामलों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहंी की जायेगी। 
जनसुनवाई कार्यक्रम को लेकर आधा दर्जन पीड़ित महिलाएं महिला आयोग की सदस्य के दरबार में पहुंची। सदस्य अनीता सचान ने प्रार्थना पत्रों का अध्ययन करने के बाद सम्बन्धित अधिकारियों को इस आशय से प्रेषित किया कि कार्रवाई करके महिलाओं को इंसाफ दिया जाये। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण न होने की बाबत सदस्य ने बताया कि शिकायतों की जांच-पड़ताल के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंप दिये गये हैं। अगले सुनवाई कार्यक्रम तक इन मामलों का निस्तारण कर दिया जायेगा। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक बिन्दकी अभिषेक तिवारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला प्रोवेशन अधिकारी आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages