उरई(जालौन)। उरई क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ कोंच करसान बाईपास मु. पटेल नगर में मुख्य अतिथि स्पोर्ट आफिसर रहीस अख्तर इंदिरा स्टेडियम के द्वारा किया जाएगा। जिसमें युवाओं को एकेडमी के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। आने वाले भविष्य में बच्चे जनपद जालौन का पूरे देश में रोशन करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ क्रिकेटर राकेश द्विवेदी, मु.शकील, नवल किशोर, मु. शफीक, फिरोज खान, इरफान
पठान, सवी अनवर, बाबू भाई, आविद अंसारी, शाहिद अली उर्फ शानू, मुकेश, केके शर्मा ने एकेडमी में पंजीकृत कराएं गए बच्चों को किट भेंट की और भविष्य में आगे बढ़ने की कामना की। इस मौके पर उरई क्रिकेट एकेडमी के संरक्षक अथर अंसारी, कोच इरफान अंसारी, सहायक कोच खलीलउद्दीन के द्वारा मुख्य अतिथि एवं उपस्थित वरिष्ठ क्रिकेटरों का माल्यार्पण कर आभार प्रकट किया। सहायक कोच खलीलउद्दीन द्वारा बताया गया कि एकेडमी में आने वाले बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे बच्चे भविष्य में जिले का ही नही देश का नाम रोशन करेंगे।


No comments:
Post a Comment