मुस्लिम महासभा ने पौधारोपण कर मनाई गांधी जयंती  - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 3, 2019

मुस्लिम महासभा ने पौधारोपण कर मनाई गांधी जयंती 

शेरकोट, संजय सक्सेना । मुस्लिम महासभा ने गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पौधारोपण कर गांधी जयन्ती मनाई। इस मौके पर मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष इमरान नवाज ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश


डालते हुए कहा कि गांधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे, उनसे हमें सत्य औरर अहिंसा की सीख लेनी चाहिए। मुस्लिम महासभा के जिला उपाध्यक्ष शादाब अली राना ने कहा कि गांधी जी का जीवन एक खुली किताब है। उनकी जयन्ती देश में ही नहीं विदेशों में भी बङ़ी धूमधाम से मनाई जाती है। इस मौके युवा समाजसेवी गुफरान राजा, संगठन मंत्री एमडी अनस, छात्र सभा के पूर्व नगर अध्यक्ष अनस खान, रिजवान मंसूरी, उवेश मलिक, मोनिश आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages