कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा 6 गोपाल विहार स्थित कर्मयोगी विधा निकेतन इंटर काॅलेज में निबंध, मेहंदी, चित्रकला व प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महात्मागांधी के जीवन से सम्बन्धित बच्चों को जानकारी दी गयी। इस दौरान मेंहदी में रिशु
शर्मा, चित्रकला जूनियर में अर्चिता, सीनियर में भूमि गुप्ता प्रथम रही। प्रश्नमंत्र में डा0 हेामी जहांगीर भाभा टोली से प्रियांशी, अंजलि, सुप्रिया जीती। इस दौान प्रबंघक रवीश दुबे, प्रचार्या, विवेक मिश्रा, राजेश सचान, रवि गुप्ता, सुमित बाजपेई, आदित्य, पल्लवी तिवारी उपस्थित रहे।
बच्चों ने लिया शहर स्वच्छ रखने का संकल्प
श्यामनगर स्थित सुधर सिंह एकेडमी के बच्चो ने मुख्य चैराहे पर कपडे के थैले बांटकर न सिर्फ राहगीरो को जागरूक किया साथ ही उन्हे सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरो से भी अगाह किया। बचचों ने तख्ती लेकर स्वच्छ भारत अभियान के लिए सभी को साथ अपने को कहा और सफाई का संदेश दिया। इस मौके पर डायरेक्टर वीना सिंह, प्रचार्या हेमलता शुक्ला, निशि, शिरीन, नयन, लेखा, माधुरी, गरिमा व राशु आदि शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया।


No comments:
Post a Comment