ओरन, कृपाशंकर दुबे । एक हफ्ते से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से सैकड़ों मकान पानी से घिरे हैं। कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। लगभग 1 हफ्ते से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से अतर्रा रोड ओरन ग्रामीण
![]() |
| बारिश से ढहे मकान का पड़ा मलबा |
चुहकापुरवा में एक सैकड़ा मकान जलमग्न गए हो गए हैं। इससे शिवपूजन प्रजापति, अब्दुल हाफिज, आशा कोटार्य तथा नगर के वार्ड नंबर 4 में ललिता शिवहरे, आकांक्षा शिवहरे, वार्ड पांच में आनंद कुमार पांडेय, श्रीपाल प्रजापति मिट्ठू कुशवाहा, लाला प्रजापति, वार्ड 9 में रवि कुमार पांडे के कच्चे मकान गिर कर जमींदोज हो गए। कई मकान गिरने के कगार पर हैं। कई रास्ते जलमग्न हो गए हैं जिससे लोग आवागमन में हलाकान हो रहे हैं।


No comments:
Post a Comment