महिला महाविद्यालय में मनाया गया संस्थापक का जन्मोत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

महिला महाविद्यालय में मनाया गया संस्थापक का जन्मोत्सव

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। छत्रपति शाहूजी महाराज महिला महाविद्यालय में गुरुवार को संस्थापक स्व रामसजीवन का 92वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोनिवि राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय एवं डा निर्भय सिंह पटेल, रंगनाथ शुक्ला मौजूद रहे। याद करते हुए बताया कि वह राजनीति के पुरोधा थे। जिससे वह कई पंचवर्षीय सांसद, विधायक निर्वाचित हुए। 
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक के पौत्र दीपक किशोर उप्र प्रबंधक ने प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सेवा करने का प्रथम प्रयास महाविद्यालय से प्रारंभ हुआ है। वह बाबा के सपनों को पूरा करना चाहते हैं। महाविद्यालय की प्रबंधक रश्मि सिंह ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा के लिए कृत संकल्पित हैं। जीवन पर्यंत प्रयास होगा। इसके पूर्व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए। जिसमें छात्राओं ने नृत्य, गायन, लघु नाटिका की प्रस्तुतियां दी। संचालन डा कविता गौतम ने किया। इस मौके पर संयोजक डा रामबाबू पाल, प्राचार्य डा आरती गुप्ता, प्रवक्ता डा सुमन शुक्ला, विनीता श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, साधना गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक रावेन्द्र सिंह, आशीष वर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages