क्वारंटीन सेंटर, मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण
बारिश के पूर्व कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने शनिवार को आईटीआई भांगा शिवरामपुर में संचालित क्वॉरेंटाइन सेंटर व मनरेगा कन्वर्जेंस से भूमि संरक्षण विभाग से विकासखण्ड कवी के ग्राम पंचायत डिलौरा में कराए गए कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार को निर्देश दिए की प्रतिदिन तीन सैकडा लोगों का सैंपल जांच के लिए अवश्य भेजा जाए। शासन से बार-बार निर्देश प्राप्त हो रहे हैं तथा सभी चिकित्सालयों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने क्वॉरेंटाइन सेंटर में लोगों से खानपान व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। तत्पश्चात आयुक्त ने विकासखंड कर्वी के ग्राम पंचायत डिलौरा में मनरेगा कन्वर्जेंस के अंतर्गत भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कराए
गए कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि मनरेगा कन्वर्जेंस के अंतर्गत डिलौरा ग्राम पंचायत के क्षेत्र में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा खेतों में मेड़बंदी, समतलीकरण, संपर्क मार्ग तथा नालों की खुदाई का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें काफी कार्य कराया जा चुका है और वृक्षारोपण भी कराया जा रहा है। आयुक्त ने डीसी मनरेगा तथा खंड विकास अधिकारी कर्वी से कहा कि नदी, नालों में वाटर रिचार्जिंग के लिए गड्ढों का काम तत्काल करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अविरल जल अभियान के अंतर्गत जो नदी, नाले चिन्हित किए गए हैं उनमें शत-प्रतिशत मनरेगा योजना के अंतर्गत बरसात के पूर्व तत्काल कार्यों को पूरा करा दिया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
![]() |
| निरीक्षण करते मण्डलायुक्त। |


No comments:
Post a Comment