हाईस्कूल 78.72 व इंटरमीडिएट में 85.52 फीसदी छात्र-छात्राएं हुए उत्तीर्ण
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर सवेरे से छात्र-छात्राओं में उत्सुकता रही। जैसे ही 12ः30 बजे बेबसाइट पर परिणाम घोषित हुआ तो विद्यालयों में चहल-पहल बढ़ गई। मुख्यालय के ज्ञान भारती इंटर कालेज ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में बाजी मारी है। हाईस्कूल में आकांक्षा व इंटर में रवि कुशवाहा ने जिले का नाम रोशन किया है।
शनिवार को मध्यान्ह बाद यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रजिल्ट घोषित हुआ। परिणाम आने की उत्सुकता को लेकर सवेरे से छात्र-छात्राओं में हलचल देखी गई। जैसे ही परिणाम आया तो मुख्यालय के ज्ञान भारती इंटर कालेज की आकांक्षा ने हाईस्कूल में 92.17 प्रतिशत व इंटर के छात्र रवि कुशवाहा ने 87.40 प्रतिश्ेात अंक प्राप्त कर जिले में टाप वन रहे। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को घर में मुह मीठा कराकर उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालयों में श्रेष्ठ अंक पाने वाले मेधावियों को शिक्षकों ने मिष्ठान खिलाकर आर्शीवाद प्रदान किया। छात्र-छात्राओं में किसी ने डाक्टर तो किसी ने आईएएस, पीसीएस बनने की इच्छा जाहिर की है। हाईस्कूल में 78.72 व इंटरमीडिएट में 85.52 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।
![]() |
| टापर आकांक्षा गर्ग |
शिक्षक बनना है लक्ष्य
चित्रकूट। हाईस्कूल की छात्रा आंकांक्षा गर्ग के पिता नत्थू प्रसाद गर्ग झांसी में पीएसी के दीवान पद पर कार्यरत हैं। आकांक्षा चार बहनो में छोटी है। भाई ललित गर्ग बीएससी का छात्र है। आकांक्षा ने बताया कि शिक्षक बनकर लोगों को ज्ञानवर्द्धक बनाना लक्ष्य होगा।
पानीपूरी का व्यवसाय करते हैं रवि के पिता
चित्रकूट। इंटर के छात्र रवि कुशवाहा का मूल निवास झांसी लोहगढ़ है। पिता प्रेम सिंह कर्वी के कसहाई स्थित किराए के मकान में रहते हैं। पानीपूरी का व्यवसाय कर बच्चों का पठन-पाठन कराते हैं। छात्र रवि ने बताया कि सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा गुरुजनो को जाता है।
![]() |
| रवि कुशवाहा। |
हाईस्कूल टाप टेन के मेधावी
चित्रकूट। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में ज्ञान भारती इंटर कालेज की छात्रा आंकांक्षा 553, छात्र जगदीश ने 550, रोहित सिंह ने 546, बीबीएसबीएम बेडीपुलिया के छात्र दीपक सिंह ने 545, प्रशांत नारायण श्रीवास्तव ने 542, अरविन्द सिंह चंदेल ने 541, सरदार पटेल इंटर कालेज रैपुरा के मुकेश कुमार ने 540, तुलसी इंटर कालेज राजापुर के मानबहादुर यादव ने 539, जीडीएनडी कर्वी के अर्पित सिंह ने 537, हरिमोहन सिंह इंटर कालेज बछरन की छात्रा कीर्ति सिंह ने 537, सरस्वती बालिका विद्यालय की अंजली सिंह ने 537, प्रतीक्षा मिश्रा ने 537, जीडीएनडी के छात्र राहुल सिंह ने 536 अंक हासिल कर टाप टेन में जगह बनाई है।
इंटरमीडिएट में जिले के नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राएं
चित्रकूट। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में ज्ञान भारती इंटर कालेज के छात्र रवि कुशवाहा ने 437, जीडीएनडी के नितेश शुक्ला ने 435, ज्ञान भारती इंटर कालेज की छात्रा समिता सिंह ने 435, बीबीएसबीएम के छात्र सुमित कुमार ने 434, ज्ञान भारती कालेज की छात्रा शालिनी ने 431, छात्र कुशल सिंह ने 429, जीडीएनडी के अंचल सिंह ने 427, ज्ञान भारती कालेज के रजनीश कुमार ने 425, अजय कुमार ने 423, चित्रकूट इंटर कालेज के अजीत रिछारिया ने 422, हरिमोहन सिंह इंटर कालेज बछरन के रफी मोहम्मद ने 422, जीडीएनडी के कंचन सिंह ने 422, निहारिका मिश्रा 422, ज्ञान भारती कालेज की प्रतिभा देवी ने 420 अंकों के साथ जनपद की टाप टेन सूची में स्थान बनाया है।



No comments:
Post a Comment