तीन तस्कर मौके से पकडाए, जिसमें दो तस्कर जोधपुर जिले के
राजस्थान जाने वाली थी अफीम की बडी खेप, पुलिस ने कर दिया
नीमच, अंकित जैन - पुलिस अधीक्षक मनोजकुमार राय के निर्देशन में नीमच सिटी थाना प्रभारी नरेंद्रसिंह ठाकुर और उनकी टीम ने अफीम की बडी खेप पकडने में में सफलता अर्जित की है। राजस्थान जोधपुर जाने वाली थी। पुलिस ने तस्करी के एक बडे रेकैट का खुलासा किया है। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम मालखेडा निवासी भेरूलाल पाटीदार और राजस्थान के जोधपुर जिले के रहने वाले ट्रक और खल्लासी को गिरफ्तार किया है, जो अफीम राजस्थान लेकर जाने वाले थे, नीमच सिटी पुलिस द्वारा बीती रात को हाईवे से बडी खेप पकडने के बाद मालवा और राजस्थान के बडे—बडे तस्करों में खलबली मच गई है। तस्करों ने पुलिस पकड न ले, इसलिए केबिन में खुफिया स्कीम बना रखी थी, लेकिन मुखबिर तंत्र तगडा होने के कारण इस केबिन तक नीमच सिटी पुलिस पहुंच गई।


No comments:
Post a Comment