तालाब का अवैध कब्जा हटाया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

तालाब का अवैध कब्जा हटाया

तालाब में करते थे गांव वाले खेती 

हमीरपुर, महेश अवस्थी । जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने मुस्करा विकासखंड के नेवादा गांव के मोखरी मजरे में  मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।
यहाँ तालाब का  ग्राम प्रधान  द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत  जीर्णोद्धार / पुनः खुदाई का कार्य कराया जा रहा था । ज्ञात हो कि इस तालाब में गांव के कुछ लोगों द्वारा  पूरी तरह से अतिक्रमण कर लिया गया था , इसमें खेती कराई जा रहा थी। अब इस तालाब की खुदाई कराकर/  जीर्णोद्धार के द्वारा इसके मूल रूप में लाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए ग्राम प्रधान के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तालाब को मॉडल के रूप में विकसित किया जाए, यदि तालाब के खुदाई में किसी के द्वारा व्यवधान डाला जा रहा है, तो उसको अवगत कराया जाए । उस पर  प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी गांव में जल के परंपरागत स्रोतों यथा नाले ,कुआं तालाबों का जीर्णोद्धार प्राथमिकता से कराया जाएगा। तालाब के जीर्णोद्धार के बाद इसमें वृक्षारोपण किया जाएगा । उन्होंने कहा कि यदि तालाब में पानी जाने के लिए
इनलेट को सही ढंग से न बनाया गया ,तो संबंधित जेई व तकनीकी सहायक पर कार्यवाही की जायेगी। यहाँ 22 श्रमिक कार्य करते पाए गए ,जिसमें से एक प्रवासी श्रमिक था । मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार  वैश्य ने  मजदूरों की संख्या बढ़ाकर 150 करने व  कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने बिवार के एक जल निकासी नाले के कार्य कर निरीक्षण किया। नाले के कार्य मे गुणवत्ता न होने तथा अनावश्यक ढंग से अधिक गहरा करने व लापरवाही पूर्ण ढंग से नाले की खुदाई / निर्माण कराने पर तथा अनुपस्थित पाए  जाने पर जिलाधिकारी ने तकनीक सहायक रमेश मिश्रा से स्पष्टीकरण प्राप्त कर सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages