बलवा ड्रिल, बम डिस्पोजल का मॉक प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

बलवा ड्रिल, बम डिस्पोजल का मॉक प्रदर्शन

एसपी ने परिलक्षित कमियां दूर करने के दिए निर्देश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को परेड की सलामी ली। पीएसी रिक्रूट आरक्षियों ने बलवा ड्रिल व डाग सक्वायड ने बम डिस्पोजल माक प्रदर्शन किया।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने पुलिस लाइन्स में सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की प्रदर्शित ड्रिल देखी। जिसमें सुधार के लिए आरटीसी प्रभारी एवं आईटीआई पीटीआई को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आरटीसी मेजर आफाक खां ने समस्त थाना, चैकी प्रभारी, आरक्षी तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को टियर गैस के लॉंग रेंज एवं शॉर्ट रेंज सेल, ग्रेनेड्स, वुड पियरसिंग सेल, एण्टी राइट्स गन, स्टन ग्रेनेट, स्टन सेल व पम्प एक्शन गन के बारे में जानकारी देते हुये डेमो कराया। आरटीसी प्रभारी हबीबुल्ला ने बलवा माक ड्रिल के बारे में बताया। प्रशिक्षणरत पीएसी रिक्रूट्स ने बलवा माक ड्रिल का अभ्यास किया। इस दौरान
माॅक प्रदर्शन देखते एसपी।
एसपी ने परिलक्षित कमियों को दूर करने के निर्देश दिये। बलवा माक ड्रिल में भाग लेने वाली समस्त पार्टियों के नेतृत्वकर्ताओं ने बलवा ड्रिल का डेमॉस्ट्रेशन दिया। डॉग स्क्वायड मे कार्यरत कर्मचारीगणों ने एक्सप्लोसिव एवं ट्रैकर डॉग के माध्यम से डेमांस्ट्रेशन कराया। डॉग स्क्वायड में डाबर मैन नस्ल की डॉली जिसके हैंडलर आरक्षी सुजीत यादव, सहायक हैंडलर आरक्षी विनोद कुमार, लेब्रा नस्ल के जैक जिसके हैंडलर सतीश कुमार सिंह, जर्मन शेफर्ड गोरा जिसके हैंडलर आरक्षी बब्बन सिंह यादव एवं सहायक हैंडलर आरक्षी राजेन्द्र यादव रहे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइन्स रजनीश यादव, क्षेत्राधिकारी मऊ विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी राजापुर इश्तियाक अहमद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतीन्द्रनाथ उमराव, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages