प्रतिष्ठानों में हुई चोरी पर व्यापार मण्डल में आक्रोश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 27, 2020

प्रतिष्ठानों में हुई चोरी पर व्यापार मण्डल में आक्रोश

घटना का जल्द खुलासा करने की मांग 
 
फतेहपुर, शमशाद खान । उद्योग व्यापार मण्डल की आपात बैठक आहूत की गई। बैठक में कस्बा औंग में तीन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में एक साथ हुई चोरी की घटना पर रोष व्यक्त किया गया। औंग कस्बे के व्यापारी नन्दू गुप्ता फर्म सीताराम वस्त्रालय में शटर तोड़कर लगभग दो लाख रुपए नगद, 1 अंगूठी, व कैमरा, अतुल पटेल सोनम ट्रेडर्स स्टेशन रोड में लगभग 3 हजार रुपए, व पूरन फौजी के प्रतिष्ठान फौजी ट्रेडर्स में लगभग एक हजार रुपए की चोरी हुई। जिससे कस्बे के व्यापारियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई। औंग व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर पटेल ने
बैठक करते व्यापार मण्डल के पदाधिकारी।
चोरी की सूचना तत्कालीन प्रशासन को उपलब्ध कराई व उद्योग व्यापार मण्डल संस्थापक अध्यक्ष को दी। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने औंग थाना प्रभारी से वार्ता करके घटना का तुरन्त खुलासा, व चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की। कहा कि एक साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हुई घटना से व्यापारी समाज आक्रोशित है। जिस वजह से व्यापारी समाज मे भय के साथ रोष आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है। व्यापारियों व उनके प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के कड़े कदम उठाये जाए। एक सप्ताह के अन्दर घटना का खुलासा व अपराधियो की गिरफ्तारी की जाए। अन्यथा व्यापार मण्डल धरना प्रदर्शन हेतु बाध्य होगा। बैठक में महामंत्री अनिल वर्मा, सह महामंत्री चन्द्र प्रकाश, बब्लू गुप्ता, नगर अध्यक्ष मनोज साहू, युवा अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, युवा महामंत्री अशरफ अली, उपाध्यक्ष अंचल रस्तोगी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages