बेरूई ग्राम प्रधान के खिलाफ सीडीओ से मिले ग्रामीण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2020

बेरूई ग्राम प्रधान के खिलाफ सीडीओ से मिले ग्रामीण

जांच को मारपीट में बदलने का प्रधान पर मढ़ा आरोप

फतेहपुर, शमशाद खान । असोथर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बेरूई में विगत दिनों तालाब खुदाई की जांच करने पहुंचे बीडीओ के समक्ष ग्राम प्रधान के साथ हुयी मारपीट के मामले में शुक्रवार को मुख्यालय आये ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार के मामले उजागर करते हुए जांच को मारपीट में बदलने का प्रधान पर आरोप लगाया गया। 
सीडीओ को शिकायती पत्र देने जाते ग्रामीण।
मुख्य विकास अधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नाला व तालाब की जेसीबी से खुदाई कराये जाने के मामले को लेकर की गयी शिकायत पर 27 मई को सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने गांव में खुदवाये गये तालाब का निरीक्षण किया था। जिसमें प्रधान के साथ तमाम ग्रामीण भी थे। ग्रामीणों ने बताया था कि तालाब जेसीबी से खोदा गया है। दरेसी मजदूर लगाकर की गयी है। जेसीबी के निशान भी मौके पर पाये गये थे। प्रधान के पास इसका कोई जवाब नहीं था। बीडीओ ने 28 मई को बयान लेने की बात कही थी। बीडीओ शिकायतकर्ता से शैलेन्द्र पुत्र अम्बिका प्रसाद से बात कर रहे थे तभी प्रधान ललित, उसका भाई व पिता शैलेन्द्र पर टूट पड़े और मारपीट शुरू हो गयी। ऐसे में जांच झगड़े में तब्दील हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान वर्ष 2017 से भ्रष्टाचार करने में जुटे हुए हैं। कई मामले ऐसे हैं जिसमें जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। ग्रामीणों ने सीडीओ से कहा कि वर्ष 2017 से अब तक राजवित्त, चैदहवें वित्त एवं मनरेगा के सभी कार्यों का स्थल वार विवरण लेकर जांच करायी जाये स्वतः सिद्ध हो जायेगा कि एक ही कार्य में मनरेगा के साथ राजवित्त/चैदहवां वित्त से धन निकाला गया है। ग्रामीणों ने जल्द ही सक्षम अधिकारी से मामले की जांच कराये जाने की मांग की। इस मौके पर शैलेन्द्र कुमार, अरूण कुमार, बेनी प्रसाद, साहिल कुमार, यमुना प्रसाद, राम प्रसाद आदि मौजूद रहे। 

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages