जालौन (उरई), अजय मिश्रा । नगर रोक के बाद धडल्ले से प्रतिबंधित पोलीथीन का प्रयोग हो रहा है। सभी प्रकार के दुकानदार इसका प्रयोग कर रहे हैं। नगर पालिका की टीम ने बुधवार की सायं प्रतिबंधित पोलीथीन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान 6 किग्रा प्रतिबंधित पकड़ी गई तथा 6 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है।
ईओ डीडी सिंह, एसआई देवेन्द्र सिंह ने बुधवार को प्रतिबिंबित पोलीथीन के खिलाफ अभियान चलाया अशोक कुमार
की किराना स्टोर, अनिल के मिष्ठान भंडार, सलाहुद्दीन व वसीम की फल की दुकानों से 6 किग्रा प्रतिबंधित पोलीथीन बरामद हुए जिनकी पोलीथीन जब्त कर 6 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद दुकानदार पोलीथीन को इधर उधर छुपाते दिखे।
![]() |
| दुकान से प्रतिबंधित पाॅलीथिन बरामद करते सफाई निरीक्षक। |


No comments:
Post a Comment