जहानाबाद-फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने जहानाबाद मण्डल का विस्तार कर पदाधिकारियों की सूची मण्डल अध्यक्ष को सौंपी। मण्डल अध्यक्ष लाल सिंह सूर्यवंशी एवं भाजपाइयों ने मनोनीत पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
गुरुवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के
जिलाध्यक्ष जय सिंह सेंगर एवं जिला प्रतिनिधि प्रवक्ता शिव गोपाल शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। मनोनीत सदस्यों में राहुल तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपू ओमर, मालती देवी को उपाध्यक्ष, सुभाष शुक्ला को महामंत्री मनोनीत करते हुए जोरदार स्वागत किया गया। मण्डल अध्यक्ष लाल सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर उपेंद्र सचान, लल्लू बाजपेयी, गीता गुप्ता, रामबाबू गिहार, रामचन्द्र सोनकर आदि मौजूद रहे।
![]() |
| नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते मण्डल अध्यक्ष। |


No comments:
Post a Comment