कोरोना संक्रमण: लापरवाही जनमानस पर पड़ती भारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 23, 2020

कोरोना संक्रमण: लापरवाही जनमानस पर पड़ती भारी

बिन मास्क व लोगों का जमावड़ा कोरोना फैलाव की अहम वजह 
नियमों को धता बताकर कंटेनमेंट क्षेत्रों में आवाजाही जारी 
 
फतेहपुर, शमशाद खान । कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों की लापरवाही जनपदवासियों पर भारी पड़ती जा रही है। कोरोना मरीजों की संख्या कम होने की जगह दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। बिना मास्क एव लापरवाही बरतना, जगह जगह भीड़ लगाने से लेकर इधर-उधर घूम रहे लोग कहीं न कहीं कोरोना संक्रमण को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं। कोरोना वायरस की पहचान होने के बाद कोविड को लेकर हर रोज नये खुलासे होते जा रहे है। अब तक संक्रमित व्यक्तियों की आसानी से पहचान होने के बाद बिना लक्षण के रैंडम जांच में भी कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने पर कोरोना संक्रमण का खतरा और गहरा गया है। वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये जिला प्रशासन द्वारा भी यथासंभव कार्य भी किये जा रहे हैं। संक्रमित मरीज मिलने पर क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने के साथ ही 250 मीटर के दायरे को प्रतिबन्धित कर आम लोगों की आवाजाही रोककर इलाके में बैरिकेट्स लगाकर सील कर दिया जाता है। व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयास के बाद भी कोरोना अपना विकराल रूप धारण करता जा रहा है और संक्रमित मरीजों का आंकड़ा गहराता जा रहा है। संक्रमण की भयावता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार व जिला प्रशासन द्वारा व्यबस्थाये की जा रही है। सीएम द्वारा एल-2 व एल-3 अस्पतालों में बेडों व दवाओं की आपूर्ति बढ़ाये जाने व जनपदों में जिलाधिकरी को सीएमओ एवं नर्सिंग एसोसिएशन के साथ मिलकर इलाज की रणनीति बनाये जाने का
बिना मास्क मार्गों पर घूमते बेपरवाह लोग।
निर्देश दिया गया है। अभी तक जनपद के कोविड संक्रमितों को इलाज के लिये प्रयागराज जनपद में बनाए गए अस्पताल में भर्ती कराया जाता था लेकिन प्रयागराज जनपद के अस्पताल फुल होने से जनपदवासियों की समस्याएं भी बढ़ गयी हैं। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा कोविड मरीजों के इलाज के लिये जिले में ही 1000 बेडो के अस्पताल बनाये जाने की तैयारिया की जा रही हैं। जिलाधिकारी संजीव सिंह व उनकी टीम द्वारा कोरोना संक्रमण को कम करने एवं लोगों को इससे बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ लोगो की बेपरवाही भी कोरोना संक्रमण फैलने की बड़ी वजह बनती जा रही है। 29 लाख की आबादी में संक्रमित होने वाले मरीजों में जनपद के तीनों तहसीलों के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ कस्बा व ग्रामीणांचल के लोग हैं। साथ ही संक्रमितों में ज्यादातर लोग महानगरों से आने वाले या उनके सम्पर्क में आने के कारण ही कोरोना संक्रमित हुए हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा लगाए गए लाकडाउन उसके बाद अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान लोगो से बिना जरूरत के बाहर निकलने से रोकने के साथ ही बाहर आने पर मास्क का प्रयोग करने व लगातार हाथों को सेनेटाइज करने के लिये कहा जाता है लेकिन लोगों की मनमानी जारी है। शादी ब्याह पार्टियां से लेकर अनेक आयोजन कर रहे है। जबकि कंटेनमेंट क्षेत्र में भी आवाजाही कर रहे है। ऐसे में लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही अब जनमानस पर भारी पड़ती जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages