पीडब्लूडी ठेकेदारों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
बांदा, के0 एस0 दुबे । पीडब्लूडी ठेकेदारों ने कोषाधिकारी पर देयकों का भुगतान न किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ठेकेदारों ने जिला कोषाधिकारी को निर्देशित करते हुए भुगतान करवाए जाने की मांग की है।
 |
| जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए पीडब्लूडी ठेकेदार |
पीडब्लूडी ठेकेदारों ने जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि लोक निर्माण विभाग के देयकों का भुगतान ई-पेमेंट सिस्टम के माध्यम से होता है, जिस पर देयक भुगतान के लिए कोषाधिकारी के यहां भेजे जाते हैं। इनको 10 दिन तक कोषाधिकारी कार्यालय में लंबित रखा जाता है। इसके बाद बिना भुगतान किए विभागों में आपत्ति लगाकर वापस कर दिया जाता है। ठेकेदारों का भुगतान न होने के कारण कार्य करने वाले मजदूरों का भुगतान होने के साथ ही सामग्री आपूर्ति करने वालों का भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे ठेकेदार मानसिक रूप से तनावग्रस्त हैं और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्लूडी ठेकेदारों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जिला कोषाधिकारी को निर्देशित करते हुए भुगतान कराया जाए। इस मौके पर पीडब्लूडी ठेकेदार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment