बिसाहिल नाले के पास मिले जलकुंड ग्राम पंचायत करा रही सुंदरीकरण
सुंदरीकरण में प्राकृतिक जलकुंड की सुंदरता को प्रभावित न करने की हिदायत
बांदा, के0 एस0 दुबे । बिसहिल नाला के पास निकले प्राकृतिक जल कुंड का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। वहां ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्य को एक हफ्ते में पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने जलकुंड में नीचे उतरकर इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखी।
 |
| प्राकृतिक जल कुंड का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल |
विकास खण्ड नरैनी के तुर्रा गांव में बिसाहिल नाला के पास बने प्राकृतिक जलकुंड में ग्राम पंचायत द्वारा सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है। यहां शाम लगभग साढ़े चार बजे अचानक पहुंचे जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने निरीक्षण किया। खण्ड विकास अधिकारी को यह कार्य एक हफ्ते में पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा इसकी प्राकृतिक सुंदरता को बगैर प्रभावित किये कार्य कराएं। यहां ग्राम पंचायत गौमुख सहित टूट चुकी दीवारों का दुरुस्ती करण करवा रहा है। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी मनोज सिंह, महुआ खण्ड विकास अधिकारी संजीव बघेल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश चंद्र कुशवाहा और ग्राम प्रधान सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment