जबरदस्त बिजली कटौती पर कांग्रेस का प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

जबरदस्त बिजली कटौती पर कांग्रेस का प्रदर्शन

बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

बांदा, के0 एस0 दुबे । बिजली संकट से जूझ रहे शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं की पैरवी करते हुए महिला कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेसियों ने बिजली अधिकारियों पर लापरवाही किए जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी से बिजली अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अघोषित बिजली कटौती से निजात दिलाए जाने की मांग की है। 
बुधवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान की अगुवाई में स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट के नजदीक कांग्रेसी एकत्र हुए। यहां से कांग्रेसियों का जत्था कलक्ट्रेट पहुंचा। महिला कांग्रेसियों ने बिजली विभाग अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि पावर कारपोरेश्न अभियंताओं की लापरवाही से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की जनता का दिन का चैन और रातों की नींद हराम हो गई है। एक तरफ प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के कटौती मुक्त होने का दावा कर रही है दूसरी ओर
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कांग्रेस पदाधिकारीगण
अंधाधुंध कटौती हो रही है। फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली गुल रहती है। अभियंताओं की गैर जिम्मेदारी के चलते बार-बार फाल्ट होना गंभीर समस्या है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिजली आपूर्ति के बुरे हाल हैं। यहां बारह घंटे से अधिक समय तक बिजली कटौती की जा रही है। महिला कांग्रेस ने व्यवस्था में सुधार की मांग की। चेतावनी दी कि यदि अब भी अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं की जाती तो कांग्रेस पार्टी व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, संतोष कुमार द्विवेदी, गुलफाम, जनक दुलारी, शिवबली सिंह, सुखदेव गांधी, बी लाल, कुलदीप मिश्रा, कुतैबा जमां, मोहम्मद नसीर, अशरफ उल्ला रंपा, सैय्यद अल्मश, महेश निषाद, शहीना बेगम समेत तमाम कांग्रेसी शामिल रहे। 
इधर, कानपुर जिले के बिकरु गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या पर शहर कांग्रेस कमेटी ने रोष जताते हुए प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंप कर दहशतगर्द विकास दुबे को संरक्षण देने वाले भाजपा विधायकों से इस्तीफे की मांग की। दोषी विधायकों पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने की बात कही। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर हत्यारोपी की गिरफ्तार न हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर जोरदार आंदोलन करेगी। इस मौके पर चंद्रकली, चंद्रकिरन, रामबाई, सुशीला, हरी, केसर, गिरिजा, कलेश्वरी, मुबीना आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages