नगर पालिका परिषद की बेपरवाही का नतीजा
दो दिन में कचरा न उठा तो होगा आंदोलन
अतर्रा, के0 एस0 दुबे । विगत कई दिनों से नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं उनको उठाया नहीं जा रहा। इससे पूरे कस्बे में गंदगी फैली हुई है। इस दिशा पर नगर पालिका को अवगत कराया गया। इसके बावजूद भी कूड़े के ढेर नहीं हटाये जा रहे हैं। नाला-नाली साफ नहीं कराए गए। इससे नगर की गलियों में निकलना दुर्लभ हो जाता है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है। जब जिम्मेदार लोगों से बात होती है तो वह बजट की बात कह कर किनारे हो जाते हैं। जबकि कूड़ा उठाना जरूरी सेवाओं में आता है। सभासदों का कहना है सफाई के लिए पूर्व जिलाधिकारी
द्वारा अनुमति दी जा चुकी है, जहां तक बजट की बात है तो 2019-20 का भी पास हुआ है और न ही 2020-21 का पास है, तो पुराना पैसा किस बजट के आधार पर खर्च कर दिया गया। बजट तो एक बहाना है। जबकि सभासदों का आरोप है कि नगर में चारों तरफ काम हो रहे हैं, वह किस बजट से कराए जा रहे हैं? आखरिकार सफाई क्यों नहीं की जा रही है। अगर दो दिन के अंदर कूड़ा नगर का नहीं उठा तो सभासद कूड़े को भरकर चेयरमैन व ईओ कार्यालय के सामने डालने को विवश होंगे और आंदोलन भी करेंगे। उधर अधिशासी अधिकारी राम सिंह का कहना हैं कि बजट न होने के कारण कूड़े को उठाने में दिक्कत आ रही है। फिर भी पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। इस दौरान भाजपा नगर महामंत्री रमेश शर्मा, सभासद राजेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, चुन्नूराम सैनी, विभा देवी, संजय, विनीता देवी, सुनील खरे, रणवीर सिंह आदि लोग शामिल रहे।
![]() |
| समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपते भाजपाई व सभासद |


No comments:
Post a Comment