विकास का साथी मुठभेड़ में मारा गया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

विकास का साथी मुठभेड़ में मारा गया

50 हजार का इनामी था अमर दुबे

हमीरपुर, महेश अवस्थी । पुलिस मुठभेड़ में विकास दुबे का करीबी अमर दुबे आज सुबह एस टी एफ व कोतवाली मौदहा पुलिस से मौदहा हाई वे हुई मुठभेड़ में मारा गया ।उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। अमर दुबे की 29 अप्रैल को शादी हुई थी । इनामी अपराधी अमर दुबे ने ऑटोमेटिक पिस्टल से जवाबी फायर झोंके थे।मौदहा इंस्पेक्टर
मनोज शुक्ला व एस टी एफ़ का कांस्टेबल घायल हुए।पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में अमर दुबे घायल हुआ।जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।अमर दुबे के पास से पिस्टल ,मास्क व काला पिट्टू बैग बरामद हुआ ,जिसमे जरूरत के कपड़े मिले है । नौबस्ता कानपुर थाने के पास उसका मकान है।बिकरू गांव की घटना में यह शामिल था ।सूची में विकास के बाद अमर दुबे का नाम है ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages